फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जरुरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं राज्यपाल और उपराज्यपाल, राघव चड्ढा बोले- खत्म होना चाहिए ये सिस्टम

Sat, 17 Jun 2023 08:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सांसद चड्ढा ने कहा, 'गैर-बीजेपी शासित राज्यों में यह चलन देखा जा रहा है कि एलजी या राज्यपाल के जरिए सरकारों/ मुख्यमंत्रियों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया है । सांसद चड्ढा ने कहा, 'गैर-बीजेपी शासित राज्यों में यह चलन देखा जा रहा है कि एलजी या राज्यपाल के जरिए सरकारों/ मुख्यमंत्रियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। वहीं  तमिलनाडु में राज्यपाल ने कहा कि विधायक (सेंथिल बालाजी) मंत्री बनने के लायक नहीं हैं । संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि सीएम के पास पूरा अधिकार है। यह प्रवृत्ति देश के लिए खतरनाक है। 

 

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने अपने  ट्विटर अकाउंट से लगातार 4 ट्वीट करते हुए इसी मुद्दे पर अपनी बात रखी थी।  उन्होंने लिखा, 'अनिर्वाचितों के अत्याचार का एक और मामला। तमिलनाडु के राज्यपाल ने एकतरफा टिप्पणी की है कि एक विधायक मंत्री के रूप में जारी नहीं रह सकता है। संवैधानिक रूप से, मंत्रिपरिषद मुख्यमंत्री का एकमात्र विशेषाधिकार है, राज्यपाल का नहीं।  
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें