फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की पाठशाला: आनंदीबेन पटेल बोलीं, मंत्री अधिकारियों से कराएं जनता की समस्या का समाधान

Thu, 28 Jul 2022 12:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राज्यपाल ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मंत्री ने यह नहीं बताया कि मंडलीय दौरों में किस तरह की समस्या और शिकायतें आई। राज्यपाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना मंत्रियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को अधिकारियों से जनता की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निस्तारण कराने की शिक्षा दी है। राज्यपाल ने कहा कि अधिकारी यदि काम नहीं कर रहे हैं तो मंत्री उन पर दबाव बनाकर जनहित के काम कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बुधवार को राजभवन में करीब चार घंटे तक चली राज्यपाल की पाठशाला में सरकार के मंत्रियों ने अपनी सौ दिन की उपलब्धियों के साथ मंडलीय दौरों का फीडबैक रखा। राज्यपाल ने भी अपने शिक्षिका से लेकर राज्यपाल तक के सफर के अनुभव साझा करते हुए मंत्रियों को शिक्षा, बालिका शिक्षा पर फोकस करने और जनता के बीच रहने के गुर बताए।
विज्ञापन


मंडलीय दौरे और सौ दिन की उपलब्धियां सुनने के बाद राज्यपाल ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मंत्री ने यह नहीं बताया कि मंडलीय दौरों में किस तरह की समस्या और शिकायतें आई। राज्यपाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना मंत्रियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य संस्कृति के लिए राज्यमंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और कैबिनेट मंत्री आपसी समन्वय से काम करें। आपसी समन्वय से जितना काम करेंगे उसके उतने बेहतर परिणाम आएंगे।

राज्यपाल ने मंत्री समूहों के मंडलीय दौरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे धरातल का वास्तविक फीडबैक मिलता है और जनता भी सरकार के प्रति अच्छा संदेश जाता है और जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। राज्यपाल ने कहा कि बतौर राज्यपाल उन्होंने यूपी के 66 जिलों का दौरा किया है।
विज्ञापन


अकेले भी आ सकते हैं
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री अपने विभाग से जुड़ी किसी भी तरह की बात के लिए उनसे अकेले में भी मुलाकात कर सकते हैं।

एक यूनिवर्सिटी का एक बैंक खाता हो
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में एक-एक विश्वविद्यालय के 50-60 बैंक खाते हैं। जबकि नियमानुसार विश्वविद्यालय का एक ही बैंक खाता होना चाहिए।

खेती में ड्रोन का उपयोग फायदेमंद
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने खेती के लिए ड्रोन तैयार किया है। ड्रोन खेत में यह देखकर बता सकता है कि किस हिस्से में फसल खराब है। ड्रोन की मदद से उसी हिस्से में दवा का छिड़कांव कर न केवल खेती को बचाया जा सकता है बल्कि समय और धन की बचत हो सकती है।

गांवों में सोलर फ्रिज लगाए जा सकते हैं
राज्यपाल ने गुजरात के अनुभव बताते हुए कहा कि वहां किसानों में गांव में सोलर फ्रिज लगाए हैं। जब किसान को अपनी फल या सब्जी की उपज का मंडी में उचित दाम नहीं मिलता है तो वह फ्रिज में अपनी फसल को सुरक्षित रखते हैं। बाजार में भाव बढ़ने पर उसे बेचते हैं तो किसानों को फायदा होता है।

पांच साल तक हर बच्चे को स्कूल में प्रवेश दिलाएं
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश मे पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को स्कूल और तीन साल तक के प्रत्येक बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश दिलाए। उन्होंने कहा कि मंत्री स्कूलों के कायाकल्प के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास पर भी ध्यान दें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में संचालित करने के लिए उनका पाठ्यक्रम तैयार कराने और खेल के साथ पढ़ाई को रोचक बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने शिक्षकों के रिफ्रेशर कोर्स भी शुरू करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

योगी से एक घंटे ज्यादा काम करें
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऊर्जावान योगी मुख्यमंत्री होते हुए भी इतना काम करते हैं। मंत्रियों को मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेते हुए उनसे एक घंटे ज्यादा काम करना चाहिए।

पीएम मोदी से सीख लें
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है का नारा यूं ही नहीं है। मोदी ने लगातार काम कर जनता को परिणाम दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने प्रोटोकाल से ज्यादा काम पर फोकस करें और सीखने पर ध्यान दें।

प्रतिबद्धता के पदचिन्ह का विमोचन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘प्रतिबद्धता के पदचिन्ह’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें