फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए अब सरकार ही उपलब्ध कराएगी वाहन

Mon, 07 Mar 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार ड्राइविंग
विज्ञापन
नॉन कॉमर्शियल व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाते समय अब ड्राइविंग स्किल टेस्ट देने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग वाहन भी उपलब्ध कराएगा। हालांकि इसके लिए सरकार आपसे फीस भी लेगी। परिवहन विभाग अब मोटर लाइसेंसिंग ऑफिस (एमएलओ) के अलावा डीएल आवेदकों को इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में भी ड्राइविंग स्किल टेस्ट देने का विकल्प देगा। 15 मार्च से यह व्यवस्था लागू होगी, जिसके लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने एमएलओ ऑफिस में जगह और स्टाफ की कमी को देखते हुए इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने का फैसला लिया है। अभी तक आईडीटीआर में सिर्फ कॉमर्शियल डीएल के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

यह पहला मौका है जब नॉन कॉमर्शियल वाहन का डीएल बनवाने के लिए ड्राइविंग स्किल टेस्ट आईडीटीआर में दे पाएंगे। इसके लिए सरकार 70 से 150 रुपये तक वसूलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों के पास वाहन नहीं होने पर उसे उधार मांगना पड़ता था

ड्राइविंग लाइसेंस
मौजूदा व्यवस्था में आवेदक के ड्राइविंग स्किल टेस्ट की व्यवस्था एमएलओ ऑफिस में है। यह टेस्ट वहां तैनात एक इंस्पेक्टर लेता है। कई बार उसके नहीं होने पर आवेदकों को चक्कर लगाने पड़ते थे। कई आवेदकों के पास वाहन नहीं होने पर उसे उधार मांगना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत अब आवेदक चाहे तो आईडीटीआर में जाकर एक दिन में टेस्ट दे सकता है। उसे वाहन भी वहीं उपलब्ध कराया जाएगा।

डीएल के लिए आवेदन करने के बाद आवेदक को ड्राइविंग स्किल टेस्ट देने का विकल्प दिया जाएगा। अगर वह आईडीटीआर चुनता है तो उसे एमएलओ ऑफिस के बजाए लोनी रोड स्थित आईडीटीआर और सराय काले खां स्थित आईडीटीआर में यह सुविधा मिलेगी।

टेस्ट देने के बाद आवेदक को दोबारा एमएलओ ऑफिस नहीं जाना होगा। आईडीटीआर सीधे संबंधित एमएलओ ऑफिस को खुद उसके परिणाम भेज देगा। आवेदक यदि टेस्ट में फेल हो जाता है, तो आईडीटीआर के ट्रेनर उसे बाकायदा उन कारणों को भी बताएंगे, जिसकी वजह से वह फेल किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें