फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरकारी स्कूल के छात्रों को कॉस्ट मैनेजमेंट, सीएस बनने की मिलेगी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग देने की मंजूरी दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उच्चतर माध्यमिक सरकारी स्कूलों के छात्रों को कॉस्ट मैनेजमेंट, अकाउंटेंसी प्रोफेशन व कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) को कॅरिअर बनाने की काउंसलिंग मिलेगी। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) व इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) बच्चों को इन क्षेत्रों में जागरूक करने के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित करेगा। शिक्षा निदेशालय ने दोनों संस्थानों को काउंसलिंग देने की मंजूरी प्रदान की है। काउंसलिंग के दौरान स्कूलों को ध्यान रखना होगा कि बच्चों की पढ़ाई में बाधा ना आए।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के अनुसार बच्चों के लिए कॅरिअर गाइडेंस और काउंसलिंग बहुत जरूरी है, जिससे कि वे पढ़ाई और कॅरिअर के रास्तों के बारे में सोच समझकर फैसले ले सकें। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि आईसीएआई व आईसीएसआई को सभी उच्चतर माध्यमिक स्तर के सरकारी स्कूलों में कंपनी सेक्रेटरी व कॉस्ट मैनेजमेंट की कॅरिअर काउंसलिंग सेशन करने की इजाजत दी गई है। इस काउंसलिंग के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से संबंधित संगठन या उससे संबंधित किसी व्यक्ति को वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। निदेशालय ने कहा है कि इस दौरान बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें