फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग में इनफोर्समेंट टीम बढ़ाएगी सरकार

Thu, 21 Jan 2016 03:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर परिवहन व्यवस्था को बदहाल करने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस के साथ परिवहन विभाग की इनफोर्समेंट टीम की भी नजर होगी। सरकार परिवहन विभाग के इस सबसे कमजोर विंग को मजबूत बनाने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन


टीम में इजाफा भी करने की कवायद शुरू हो गई है। इनफोर्समेंट विभाग में 40 फीसदी स्टाफ की कमी है। इस कारण अभियान चलाने के लिए दूसरे-दूसरे विभागों को तैनात किया जाता है।

दरअसल, सरकार जल्द ही सड़क पर बस की लेन में आने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने की व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसमें बस लेन में वाहन पार्क करने वालों के साथ बस में रुकावट करने वालों पर 2000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ट्रैफिक पुलिस के साथ भी टीम खड़ा करना चाहती है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारियों की मानें तो सम विषम व्यवस्था के दौरान सड़क पर ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा अच्छा काम सरकार की इनफोर्समेंट टीम ने किया है।

यही वजह है की सरकार परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इनफोर्समेंट टीम को मजबूत करना चाहती है। साथ ही नई व्यवस्था में दो हजार जुर्माने लगाने का अधिकार एसडीएम को भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें