प्रदेश सरकार की तरफ से राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के लिए हिम्मत को एक लाख रुपये का इनाम दिया गया है।
हिम्मत ने वर्ष 2013 में तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।
बेहतर प्रदर्शन करने पर सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद सरकार ने अब हिम्मत को पुरस्कार की राशि प्रदान की है।
बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र हिम्मत ने बताया कि जिमनास्टिक को चुनने का सबसे बड़ा कारण यही था कि इस खेल में अधिक खर्च नहीं करना पड़ता। इसका बोझ परिवार पर नहीं पड़ता। हिम्मत के पिता साइकिल स्टैंड पर काम करते हैं।
कोच अशोक सैनी ने बताया कि हिम्मत इतना प्रतिभाशाली खिलाड़ी है कि अगर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मौका मिले तो वह पदक जीत सकता है। उन्होंने बताया कि हिम्मत रोज पांच से छह घंटे जिमनास्टिक का अभ्यास करता है।