फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस में नशीला बिस्किट खिलाकर 5 को लूटा

Mon, 16 Mar 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस में रविवार को जहरखुरानी गिरोह ने पांच यात्रियों को नशीला बिस्किट खिलाकर लूट लिया।
विज्ञापन


दिल्ली कंट्रोल रूम से मैसेज फ्लैश हुआ तो गाजियाबाद जीआरपी ने रात करीब साढ़े 9 बजे ट्रेन को रुकवाकर पांचों यात्रियों को उतारा।

ये सभी जनरल कोच में बेसुध पड़े थे। उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें रायबरेली निवासी रामशंकर, हतिया निवासी शिवनारायण, खगरिया निवासी राजीव व दो अन्य शामिल हैं।

इनमें से दो की हालत गंभीर हैं और वे पुलिस को कुछ बता भी नहीं पा रहे हैं। हिसार में शराब ठेके पर काम करने वाले राजीव ने बताया कि वह अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी एसआई वेदपाल सिंह ने बताया कि ट्रेन से उनका सामान भी मिला है। एक यात्री की जेब से नगदी भी मिली है। उनका कहना है कि होश में आने पर पता पूछकर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें