फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश में हिंदुओं की स्थिति चिंताजनक’

Sun, 15 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘पूरे देश में हिंदुओं की स्थिति चिंताजनक है। हिंदुस्तान में ही हिंदुत्व की बात करने पर हिंदू घुटन महसूस कर रहा है।’ ये बातें हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-52 स्थित बारातघर में हिंदू युवा वाहिनी नोएडा महानगर की ओर से रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह और संभाग प्रभारी नागेंद्र प्रताप पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, हमें हिंदी, हिंदू और हिंदुस्तान को मजबूत करना है। इस अवसर पर गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर  का प्रभार विवेक सिंह को सौंपा गया। कार्यक्रम में चमन अवाना, विनीत चौधरी, योगेश चौहान, दीपक कसाना, संदीप  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें