ये है पर्यावरण मित्र
पर्यावरण मित्र एक स्वैच्छिक कार्यक्रम है, जिसमें नागरिकों को व्यक्तिगत, स्कूल, परिवार और सामुदायिक स्तरों पर पर्यावरण की बेहतरी के लिए कार्य करने का अवसर मिलेगा।
प्रदूषण के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए दिल्ली सरकार सभी नागरिकों को इससे जोड़ना चाहती है। गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण मित्र दिल्ली के लाखों नागरिकों के लिए मौका है कि वह कैसे प्रदूषण की लड़ाई में सहयोगी और साथी बन सकते हैं।
इस पहल से युवाओं के साथ वरिष्ठ व्यक्ति भी जुड़ सकते हैं। कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 8448441758 पर मिस्ड कॉल करके पर्यावरण मित्र बन सकता है। मिस्ड कॉल करने के बाद काफी सरल तरीके से व्हाट्सएप पर तीन-चार सवालों का पंजीकरण फॉर्म भरना होगा, फिर उनसे पर्यावरण विभाग की तरफ से संपर्क किया जाएगा।
पर्यावरण मित्र के मुख्य बिंदु
-हरियाली बढ़ाने में : इसके तहत मुख्य रूप से पौधरोपण, शहरी खेती और पार्क के विकास में सहयोग।
-प्रदूषण कम करने में : वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण के अभियान में सहयोग।
-कचरा प्रबंधन सुधारने में : उनके क्षेत्र में जो कचरा निकलता है, उसके सही प्रबंधन में सहयोग। साथ ही जो पर्यावरण मित्र अच्छा काम करेंगे एवं वाॅलंटियर गतिविधियों में ज्यादा भाग लेंगे, उनको सरकार द्वारा पर्यावरण मित्र संगठन का समन्वयक भी बनाया जाएगा।