दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता पैनल ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक या सीएनजी ट्रकों के अलावा अन्य ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि जरूरी वस्तुएं लाने वाले ट्रकों को इससे छूट दी गई है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी सामान लेकर आ रहे ट्रकों को पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे से डायवर्ट कराने के लिए उचित कदम उठाएं, जिससे दिल्ली की सीमा पर अनुचित जाम ना लगे।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता पैनल ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक या सीएनजी ट्रकों के अलावा अन्य ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि जरूरी वस्तुएं लाने वाले ट्रकों को इससे छूट दी गई है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लिखे पत्र में राय ने लिखा, ''दिल्ली में तीन नवंबर से ग्रेप का चौथा चरण लागू किया जा चुका है और दिल्ली प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि गैर-जरूरी सामान लेकर आ रहे ट्रक अगले आदेश तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश ना कर पाएं।''
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री ने कहा, ''ऐसे गैर-जरूरी ट्रकों को ईस्टर्न/वेस्टर्न पेरिफेरल से डायवर्ट करने या कोई वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए आपके राज्य के परिवहन और यातायात प्रशासन को भी उपयुक्त कदम उठाने चाहिए, जिससे दिल्ली से लगती सीमाओं पर ट्रैफिक जाम ना लगे।''