फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतिका सुसाइड मामले में कांडा ने मांगी जमानत

Fri, 14 Feb 2014 03:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एयर होस्टेस आत्महत्या मामले में सह आरोपी अरुणा चड्ढा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मुख्य आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है।
विज्ञापन


रोहिणी जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार के समक्ष कांडा की जमानत याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता जॉय बासु व कपिल सांखला समय की कमी के कारण आंशिक बहस ही कर पाए। अदालत ने सोमवार को दो बजे दोनों पक्षों को पेश होने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: एयर हॉस्टेस सुसाइड मामले में अरुणा चड्ढा को जमानत

इससे पूर्व बचाव पक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट ने करीब 18 महीनों बाद अरुणा को जमानत दी है। कांडा भी अगस्त 2012 से जेल में हैं। जिन धाराओं में कांडा पर आरोप हैं उनमें किसी शख्स को दो-ढाई साल से ज्यादा सजा नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऐसे हालात में कांडा को इतनी लंबी अवधि तक जेल में रखने का क्या औचित्य है। इससे कांडा के स्वतंत्रता के अधिकार का हनन हो रहा है। मालूम हो कि पूर्व एयर होस्टेस ने 5 अगस्त 2012 को अशोक विहार स्थित निवास पर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें