फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का असर: भारी मांग के चलते ऑनलाइन बिक रहा बकरी का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का डंक झेल रहे दिल्ली वालों में बकरी के दूध की मांग ने ऑनलाइन बिजनेस में एक नई मांग को पैदा कर दिया है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन बकरी के दूध की ऑनलाइन मांग तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


OLX पर बकरी के दूध की बिक्री हो रही है। इस दूध की ऑनलाइन कीमत 1500 से लेकर 2000 रुपये प्रति लीटर तक है। दूध के विक्रेताओं का कहना है कि दिल्ली में बकरियों की कमी के चलते हरियाणा और राजस्थान से इसकी सप्लाई की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में फैल रहे डेंगू के खतरे के बीच रामबाण माने जाने वाले बकरी के दूध की कीमत दो हजार रुपये लीटर पहुंच गई थी। इसके बावजूद लोगों को बकरी का दूध नहीं मिल रहा था क्योंकि दिल्ली में बकरियों की बेहद कमी है।
विज्ञापन

फायदे का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं

हालांकि नारियल पानी, बकरी का दूध, पपीता, किवी का बीज, मौसमी का जूस डेंगू मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है, इसके अभी तक कोई वैज्ञानिक और क्लीनिकल सबूत नहीं मिले हैं।

हां यह जरूर है कि डेंगू मरीजों के लिए जरूरी है कि जितना अधिक से अधिक लिक्विड पीएं, ओआरएस का घोल लें, शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए पानी की कमी न होने दे।

दवा का सही तरीके से फायदा हो इसके लिए कुछ अंतराल पर हल्का खाना लेना चाहिए वह भी फैट फ्री। पेट भर कर खाना नहीं खाना चाहिए। खिचड़ी और केला उपयोगी होता है। -डॉ.नवनीत विग, प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, एम्स
विज्ञापन

नहीं‌ मिल रहा बकरी का दूध

डेंगू में लाभ पहुंचाने के उत्पाद पपीता, नारियल पानी, मौसमी, अनार की डिमांड बढ़ने से दाम आसमां पर पहुंच गए हैं। हालत यह है कि पैसे देने के बाद भी बकरी का दूध तो नसीब ही नहीं हो रहा है।

बकरी का दूध बेचने वाले जामा मस्जिद निवासी नफीस बाही के मुताबिक, पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में यूं बेशक लोग कभी नहीं आते हैं लेकिन डेंगू के डंक के चलते रोजाना बकरी का दूध तलाशते घूम रहे हैं।

डेंगू मरीजों के लिए फायदा होने के कारण इन दिनों यह दो हजार रुपये लीटर से बिक रहा है। हालांकि पैसे देने के बाद भी 50 से सौ ग्राम से अधिक बकरी का दूध नहीं दे रहे हैं।

ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लेकर गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव तक से लोग बकरी के दूध की तलाश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें