फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की जैव विविधता व पर्यटन पर आधारित ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित मेले में मंत्री कपिल मिश्रा हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में पहली बार ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर का आयोजन हो रहा है। इसमें वन्यजीव संरक्षणवादी, शोधकर्ता, फोटोग्राफर, युवा नेता, सरकार के प्रतिनिधि और आम लोग एक मंच पर जैव विविधता की सुरक्षा के लिए विचार विमर्श, सहयोग और नवाचार के निर्णय लेंगे। रफी मार्ग पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 10 से 12 अक्टूबर तक मेला चलेगा।
मेले का आयोजन दिल्ली पर्यटन विभाग के सहयोग से हो रहा है। इसमें पहले दिन कला, संस्कृति, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा पहुंचे। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि जब कार्यक्रम आयोजक उनसे मिलने आए तो वे आयोजन को लेकर उत्साहित हुए और तय किया कि इसे हर साल आयोजित किया जाए। दिल्ली में ईको टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिसको पिछली सरकारों ने नजरंदाज किया। इस शहर में वाइल्ड लाइफ और इको-टूरिज्म को पुनर्जीवित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली को बनाएंगे इको टूरिज्म हब : कपिल मिश्रा

मंत्री ने कहा, दिल्ली में पक्षियों और स्तनधारियों की अनेक प्रजातियां हैं। इनके लिए बायोडायवर्सिटी पार्क, यमुना रिवरबैंक और बड़ा रिज क्षेत्र है। दो-तीन दशक से जैव विविधता और पर्यटन के इस पहलू को ध्यान नहीं दिया गया। पर्यटन के नाम पर केवल लाल किला और कुतुब मीनार पर फोकस किया गया लेकिन दिल्ली सरकार पर्यटन के इन अनछुए क्षेत्रों तक पहुंच बनाएगी। दिल्ली सरकार वाइल्ड लाइफ और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वीकली वाक और अन्य कार्यक्रम करेगी। लॉजिस्टिक और वित्तीय संसाधन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें