फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर के दरवाजे के शीशे टूटे मिले, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Aug 2023 10:25 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली आवास के दरवाजे के दो शीशे टूटे हुए पाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि ओवैसी ने फरवरी में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और दावा किया था कि 2014 के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें