फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों की फ्री जांच के लिए करें मिस कॉल

Sat, 13 Sep 2014 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन डेंटल एसोसिएशन और कोलगेट पामोलिव (इंडिया) ने शुक्रवार को टोल फ्री नंबर 18004197575 जारी किया। 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले ओरल हेल्थ माह के तहत आम लोगों को मुंह की बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा और दंत विशेषज्ञों द्वारा जांच और परामर्श की निशुल्क सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें: हर 6 घंटे में ओरल कैंसर से होती है एक मौत

कंपनी के निदेशक, मार्केटिंग, एरिक जंबर्ट ने बताया कि इस सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देनी होगी। इसके तुरंत बाद एक कॉल आएगी, जिसमें आपके एरिया का पिन कोड पूछा जाएगा। पिन कोड बताते ही आपको एक एसएमएस आएगा, जिसमें आपके घर के आस पास मौजूद किसी दंत रोग विशेषज्ञ की जानकारी होगी।

जहां दांतों की जांच और परामर्श की सुविधा निशुल्क मिलेगी। इस मौके पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेश वर्मा, महासचिव डॉ. अशोक, ग्लोबल ओरल हेल्थ एंड प्रोफेशनल रिलेशन की वाइस प्रेसीडेंट डॉ. मार्शा बटलर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


मोदी सरकार से उम्मीद
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अशोक ढोबले ने बताया कि मुंह से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बीमारी की रोकथाम, लोगों में जागरूकता और सही आंकड़े बिना सरकार की मदद के संभव नहीं हैं। केंद्र सरकार के स्तर पर चीफ डेंटल अधिकारी की नियुक्ति जरूरी है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन छह वर्ष से सरकार को इस व्यवस्था के लिए पत्र लिख रही है लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्हें मोदी सरकार से उम्मीद है एसोसिएशन जल्द ही प्रधानमंत्री को इस बाबत पत्र लिखेगी।

व्यक्तिगत बीमा में भी कवर होंगी मुंह की बीमारियां
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के मुताबिक व्यक्तिगत बीमा में मुंह की बीमारी को शामिल नहीं किया जाता है जबकि बड़ी संख्या में लोग मुंह की बीमारियों से पीड़ित हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बीमा कंपनियों से बात चल रही है, जिसके तहत मुंह की बीमारियों को व्यक्तिगत बीमा में भी शामिल किया जाए। संभव है यह प्रयास सफल होगा।

डेंटल कांग्रेस में ज्वेलरी स्टाल
डेंटल कांग्रेस में देश-विदेश से आए प्रतिनिधि उस समय हैरत में पड़ गए जब डेंटल उपकरणों के बीच उन्होंने ज्वेलरी स्टाल लगा देखा। इसमें हार, कान के बुंदे आदि प्रदर्शित थे। लड़कियां और महिलाएं इसमें खासी रुचि दिखा रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें