फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Fri, 23 Oct 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना के वार्ड संख्या तीन में रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने गांव के ही पांच दबंग लोगों के खिलाफ भतीजी को तंग करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि  उनकी करतूत के चलते लड़की का स्कूल जाना कठिन हो रहा है।

पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भतीजी 12 वीं की छात्रा है।

कालोनी के रहने वाले दंबग लोग उसे स्कूल से आते-जाते परेशान करते हैं। जिसके कारण अब वह स्कूल नहीं जा रही है।

परिजनों ने छात्रा सहित पेश होकर पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार की थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच के लिए सोहना थाना प्रभारी को आदेश दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन की। हालांकि अब दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही जा रही है। एसीपी हवा सिंह के मुताबिक पुलिस को मिली शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से आपसी समझौते की बात हुई है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने शिकायत वापस ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें