सेक्टर-33 में लगी तिब्बती मार्केट से सोमवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने एक लड़की को रेस्क्यू किया है। लड़की उड़ीसा की रहने वाली है। भाषा की दिक्कत की वजह से चाइल्ड लाइन की टीम अभी लड़की की पूरी बात समझ नहीं पा रही है। इसके लिए मंगलवार को मीडिएटर की मदद ली जाएगी। हालांकि लड़की ने कुछ बातें चाइल्ड लाइन को बताई हैं।
उड़ीसा की रहने वाली एक महिला शनिवार को तिब्बती मार्केट घूमने गई थी। वहां पर परेशान खड़ी लड़की को देखकर उसने उससे बात करने की कोशिश की। तब लड़की ने बताया कि उसकी मालकिन दुकान में काम करवाने के लिए उड़ीसा से लेकर आई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन आई थी।
छोटी बहन को दिल्ली में काम के लिए भेज दिया है। मुझे तिब्बती मार्केट में दुकान में काम करवाते हैं। लेकिन मालकिन दुकान के साथ - साथ घर का काम भी करवाती हैं। मेरे साथ मारपीट भी की गई है। लड़की की बताई गई बातों को महिला ने चाइल्ड लाइन की टीम को बताई। तब चाइल्ड लाइन की टीम ने रेस्क्यू किया।
नोएडा चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर सत्यप्रकाश ने बताया कि लड़की उड़ीसा की रहने वाली है। इसलिए पूरी तरह से उसकी भाषा को समझ नहीं पा रहे हैं। उड़ीसा की जिस महिला ने लड़की की जानकारी दी थी अभी वो ही लड़की की बातों को समझकर बता रही है।
उसने बताया है कि उससे दुकान के साथ घर का काम भी करवाया जाता है। मंगलवार को उसे शेल्टर होम में भेजा जाएगा। इस बारे में एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग को सौंपी जाएगी।