फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शादी से दो दिन पहले युवती ने दी जान, आत्महत्या की वजह जान सब हैरान... कल ही आनी थी बरात

Sun, 26 Nov 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

सोमवार को घर में बारात आने वाली थी। लगन सगाई के कुछ देर बाद ही युवती ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के तिलपत गांव में एक युवती ने शादी से दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने चेहरे पर झुर्रियां होने के कारण परेशान रहती थी। पल्ला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्ला गांव निवासी गगन सिंह इस्माइलपुर चौक पर क्लीनिक चलाते हैं। बेटी मोहिनी (23) की शनिवार को लगन सगाई हुई थी। सोमवार को घर में बारात आने वाली थी। लगन सगाई के कुछ देर बाद ही बेटी ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना पल्ला प्रभारी इंस्पेक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मोहिनी के चेहरे पर झुर्रियां थीं। कई बार इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हुई। इस कारण मोहिनी परेशान और चिड़चिड़ी रहने लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें