फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर मॉल में बच्ची ने उड़ाया पर्स, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव निवासी और सेक्टर-128 स्थित एमएनसी कंपनी में काम करने वाली नेहांजली मिश्रा शुक्रवार शाम जीआईपी मॉल शॉपिंग करने दोस्त के साथ आई थीं। एक शोरूम में वह जूते खरीदने गईं।
विज्ञापन


उन्होंने अपना पर्स बगल वाली सीट पर रख दिया। चंद मिनटों में ही पर्स वहां से गायब हो गया। पीड़िता के शोर मचाने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई जिसमें करीब आठ साल की बच्ची पर्स चुराते हुए दिख गई।

उन्होंने जीआईपी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा को मामले की शिकायत दी। थाना सेक्टर-39 प्रभारी जहीर खान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


पिंक टॉप और सफेद रंग की पैंट पहने बच्ची पर्स लेकर भागती दिखी है। वहीं, पीड़िता निहांजली ने बताया कि पहले से ही बच्ची शोरूम में मौजूद थी।
विज्ञापन

कहीं ‘नानी’ का खेल तो नहीं

शनिवार सुबह उनके दोस्त के पास किसी शख्स का फोन आया। उसने सेक्टर-62 में पर्स पड़े होने की सूचना दी। पीड़िता और उसकी दोस्त वहां पहुंचे तो पर्स से मोबाइल व नगदी गायब थी।

हाल ही में बच्चों द्वारा चोरी करने के कई मामले सामने आए हैं। बच्चों को झारखंड व आसपास के क्षेत्रों से तस्करी कर नोएडा लाया जाता है।

इसका खुलासा मेरठ बाल सुधार गृह में बंद बच्चों ने भी किया था। बच्चों ने किसी महिला संचालक को गिरोह का सरगना बताया था जिसे बच्चे ‘नानी’ कहकर बुलाते हैं।

शहर में ऐसे गिरोह का पता नहीं लगा है। यदि ऐसा कोई गिरोह शहर में है तो इसकी जांच की जाएगी। -दिनेश यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें