फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एससी विरोधी हैं केजरीवाल, आप नेता करते हैं ढोंग'

Sun, 25 Oct 2015 08:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर अनुसूचित जाति (एससी) विरोधी होने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि नवनियुक्त मंत्री इमरान हुसैन के खिलाफ एमसीडी के एक कनिष्ठ अभियंता एमसी मीणा के साथ गाली गलौज, बंधक बनाने व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है।
विज्ञापन


दरियागंज थाने में हुसैन के खिलाफ यह मामला दर्ज है और न्यायालय में लंबित है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल हों या आप नेता आशुतोष सभी अनुसूचित जाति के प्रति सहानुभूति का ढोंग करते हैं।

सांसद डॉ. उदित राज ने कहा कि ईमानदारी का प्रमाणपत्र खुद लेने वाली आम आदमी पार्टी के नेता इमरान हुसैन, प्रमिला टोकस और सुरेंद्र कमांडो ने अनुसूचित जाती का अपमान किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'पूरे देश की चिंता, लेकिन दिल्ली की नहीं'

सरकार को अनुसूचित जाति से लगाव होता तो वह एमसीडी को सहयोग देती ताकि सफाईकर्मियों को समय पर वेतन मिलता।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह ने केजरीवाल व आशुतोष से पूछा है कि आखिर कैसे अनुसूचित जाति विरोधी और अवैध निर्माण के रैकेट से जुड़े इमरान को पहले चुनाव में टिकट दिया गया और अब मंत्री बनाया गया है।

उन्होंने केजरीवाल के दूसरे राज्यों के बार-बार दौरे करने पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को पूरे देश की चिंता है बस दिल्ली के लिए समय नहीं इसीलिए उनके पास कोई विभाग नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें