फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर तीन दिन तक की गई हैवानियत, दरिंदगी के बाद किया ऐसा घिनौना काम, सब हैरान

Sat, 22 Sep 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में एक बार फिर से युवती के हैवानियत की खबर सामने आई है। तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती के साथ दरिंदगी की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यह घटना हुई।

देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बीते दिनों न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेरा तीरथ गांव निवासी देवेंद्र गुप्ता उसे बहला फुसलाकर कुछ दिन पहले अपने साथ गांव में ले गया था।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और तीन दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी के चंगुल से छूट कर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से भी पत्र भेजकर शिकायत की। इस पर भी कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां गुहार लगाई तो अब कोर्ट ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें