फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने के दौरान युवती को 20 मीटर तक घसीटा, शोर मचाने पर भीड़ ने बाइक सवार बदमाश पकड़े

Fri, 13 Dec 2019 08:56 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में बाइक सवार बदमाशों ने 23 वर्षीय युवती का मोबाइल लूटने के दौरान उसे घसीट लिया। पीड़िता ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाश उसे करीब 20 मीटर दूर तक घसीटते ले गए। ऐसे में पीड़िता के हाथ से मोबाइल छूट गया। 
विज्ञापन


घायल होने के बाद वह शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। बाद में पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। 

आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ फैजान, शहजान उर्फ करीमुद्दीन और तोहित के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पूजा (23) परिवार के साथ नंद नगरी के डी-ब्लॉक में रहती है। पूजा ज्योति नगर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बुधवार दोपहर को वह दुर्गापुरी चौक से फूल लेकर 100 फुटा रोड पर ब्यूटी पार्लर लौट रही थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इसी दौरान उसका फोन आ गया, वह सुनने लगी। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। पूजा ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसका हाथ पकड़ लिया। 

बदमाश हाथ पकड़कर घसीटते हुए करीब 20 मीटर तक ले गए। शोरशराबे के बीच पूजा के हाथ से मोबाइल छूट गया और बदमाश मोबाइल लेकर भागने लगे। पूजा ने शोर मचाया तो भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। 

बाद में तीनों की जमकर पिटाई की। लूटपाट के दौरान पूजा के हाथ, पैर और ठोड़ी में चोटें लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें