फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में मिली युवती की लाश, रेप की आशंका

Mon, 15 Sep 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद पर्वत इलाके से गायब 22 साल की युवती की हत्या कर दी गई। शनिवार को चाणक्यपुरी इलाके के बुद्धा जयंती पार्क (बुद्धा पार्क) से युवती का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने से पूर्व युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस अधिकारियों की मानें तो युवती के साथ दुष्कर्म का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस युवती की मोबाइल कॉल डिटेल व परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सपना (22)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके के बलजीत नगर में रहती थी। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व तीन बहनें हैं।
विज्ञापन


सपना के पिता एक निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। गत बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी मां का मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

काफी तलाश करने के बाद बुधवार रात को ही परिवार ने आनंद पर्वत इलाके में सपना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। सपना के गायब होने के बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।

इस बीच शनिवार को दिन में चाणक्यपुरी थाना पुलिस को बुद्धा पार्क में एक अज्ञात युवती की लाश झाड़ियों में सड़ी गली हालत में मिली। शनिवार शाम को परिजनों ने युवती की पहचान सपना के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। पुलिस एफएसएल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें