फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पहले किया दुष्कर्म फिर रखा शादी का प्रस्ताव, अब एक लाख रुपये लेकर लापता

Sun, 01 Sep 2019 03:21 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-57 स्थित एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने ही सहकर्मी पर दुष्कर्म सहित कई आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने उससे माफी मांगते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। पिता की बीमारी के नाम पर एक लाख रुपये उधार लिए थे। अब आरोपी लापता है और उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पांच महीने पुराना है।
विज्ञापन


दिल्ली के पटपड़गंज की रहने वाली युवती नोएडा के सेक्टर-57 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि कंपनी में काम करते समय एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद आरोपी उसे सेक्टर-58 स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने हाथ जोड़कर गलती मान ली और शादी का प्रस्ताव रख दिया।

इस पर युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत नहीं करने का निर्णय लिया और दोनों साथ काम करने लगे। युवती के अनुसार इस बीच शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसने दुष्कर्म किया। दो माह पहले अपने पिता की तबियत खराब बताकर इलाज के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। युवती का आरोप है कि अब युवक अपना कमरा खाली कर भाग गया है। कुछ दिन तक बात करने के बाद अब उसका फोन भी बंद हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। हालांकि घटना दिल्ली में हुई है। नोएडा में तो युवक-युवती काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें