फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के फोन पर एक्शन में पुलिस, बेरहमी से युवती को पीटने वाला एएसआई का बेटा गिरफ्तार

Fri, 14 Sep 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवती को बुरी तरह से पीटते हुए दिख रहे एक पुलिसकर्मी के बेटे को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी ने द्वारका में अपने दोस्त के कार्यालय में युवती की कथित तौर पर पिटाई की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और टीवी चैनलों पर भी इसे दिखाया गया। 

विज्ञापन


इस वीडियो के सामने आने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसका संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है।' गृहमंत्री के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में रेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ धारा 376 (रेप), 323 (मारपीट) और 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पिता नार्कोटिक्स एएसआई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एंटो अल्फोंस के मुताबिक युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी रोहित तोमर ने उसे उत्तम नगर में अपने दोस्त के कार्यालय में बुलाया था और उसका यौन उत्पीड़न किया। अल्फोंस ने बताया कि यह घटना दो सितंबर को उत्तम नगर में हुई। उन्होंने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि जब उसने कहा कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी, तब आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवती की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। तिलक नगर इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक को युवती की पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, हालांकि पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर वीडियो में दिख रही पीड़िता की पहचान करने में जुटी है। 
 

विज्ञापन

policeman son beats girl
जानकारी के मुताबिक, एक कार्यालय में एक युवक युवती की पिटाई कर रहा है। गालियां दे रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक लगातार आरोपी युवक को ऐसा नहीं करने के लिए कहता है। वह बार बार आरोपी का नाम लेता है। जिसके मुताबिक उसका नाम रोहित है। वह पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। रोहित राम नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य युवती से भी शिकायत मिली है। उसने आरोप लगाया है कि उसके पुरूष मित्र तोमर ने उसे यह वीडियो दिखाया, जिसमें वह युवती को पीटते दिख रहा है। साथ ही, आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने उसकी नहीं सुनी, तो उसका भी यही हश्र होगा। इस युवती ने तिलक नगर थाने में आरोपी रोहित के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। युवती की शिकायत के मुताबिुक, डेढ़ साल उन दोनों का रिलेशन रहा, बाद में दोनों अलग हो गए। आरोपी शराबी है और मारपीट करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें