फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चोरी के आरोप में महिला की पिटाई, सरेआम उतारी साड़ी

Fri, 14 Sep 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में भीड़ ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। महिला पर चेन चोरी करने का आरोप लगाकर बीच  बाजार में उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि उसकी साड़ी तक उतरवा दी गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार रात साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के लिए नत्थूपुरा की रहने वाली एक युवती के गले से महिला ने सोने की चेन तोड़ ली। आरोपी ने चेन अपनी एक सहयोगी महिला को सौंप दी, जो मौके से फरार हो गई। 

वहीं पीड़ित युवती ने आरोपी महिला को दबोच कर शोर मचा दिया। उसके बाद अन्य महिलाओं ने आरोपी महिला की जमकर पिटाई की और बाजार में उसकी साड़ी खोल दी। 
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने महिला की पिटाई की। जिससे महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाया और महिला को बचाया। 

पुलिस ने घायल महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवती ने आरोपी महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। आरोपी महिला केरल की रहने वाली बताई जा रही है। 

पुलिस के अनुसार नत्थूपुरा की रहने वाली शबाना बेगम बुधवार को साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने गई थी। एक दुकान पर जब वह सामान लेने के लिए झुकी तो पास खड़ी एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। 

पूछताछ में पता चला कि मूलत: केरल की रहने वाली मीनाक्षी (50) बुराड़ी स्थित झुग्गी में रहती है। उसकी निशानदेही पर उसकी सहयोगी की तलाश की लेकिन वह फरार है। 
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस आरोपी महिला को बुराड़ी की झुग्गियों में लेकर पहुंची, लेकिन उसकी महिला साथी वहां नहीं मिली। आरोपी महिला ने कबूल किया है कि वह अपनी सहेली के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देती है। 

पुलिस को महिला के पास से एक पर्स मिला है। जिसमें चार ताबीज और पाउडर मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें