फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कैंटर, ऑटो के बीच टक्कर लगने से युवती का हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बंथला चिरौड़ी मार्ग निठोरा गेट के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर से ऑटो की टक्कर हो गई। घटना में ऑटो में सवार युवती का हाथ कटकर नीचे गिर गया। जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

सिरौली गांव निवासी राहुल ने बताया कि उनकी बहन काजल गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बहन घर से गाजियाबाद घंटाघर के लिए निकली थी। करीब साढ़े नौ बजे जब ऑटो बंथला चिरौड़ी स्थित निठोरा गेट के सामने पहुंचा तो सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय ऑटो सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और बहन का सीधा हाथ कट कर रोड पर गिर गया। हादसे के बाद ऑटो व कैंटर चालक मौके से भाग गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काजल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता का गंभीर हालत में निजी अस्पताल में उपचार जारी है। कैंटर व ऑटो को कब्जे में लेकर चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें