गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नहा रही महिला का चुपके से अश्लील वीडियो बनाने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी घर में नहा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने घर की छत पर चढ़कर मोबाइल से महिला का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
विरोध करने पर आरोपी भड़क गया। आरोप है कि वह घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी की, धक्का-मुक्की की और पति के कपड़े तक फाड़ दिए। आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
एसीपी अजय कुमार ने बताया कि अभी मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।