फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में हादसा: बुजुर्ग को बचाने आया युवक, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत; परिवार का आरोप

Thu, 19 Sep 2024 08:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

युवक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग को बचाने गए युवक की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत रेलवे पुल के पास गंगनहर किनारे अचेत पड़े वृद्ध को बचाने गया युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया। हाइटेंशन तार युवक के सिर से छू गया और बुरी तरह झुलस गया। मसूरी बिजलीघर से ढ़बारसी फीडर से मुबारकपुर को जा रही हाइटेंशन लाइन का तार काफी नीचे होने से हादसा हुआ।

विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी मुहम्मद कैफ (22) पुत्र जुल्फिकार अपने ताया जाद भाई राशिद अली पुत्र यासीन व साथी जुबैर पुत्र उम्मेद और समीर पुत्र जहीर निवासीगण गांव नाहल के साथ घर से थ्रीव्हीलर में बैठकर मसूरी जा रहे थे। जब इनका थ्रीव्हीलर मसूरी स्थित गंगनहर रेलवे पुल के पास पहुंचा तो वहां गंगनहर किनारे एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा था।

जिसे देखकर मुहम्मद कैफ ने आटो चालक को ऑटो रोकने को कहा जब उसने ऑटो नहीं रूका तो उसने कहा कि मैं ऑटो से कूद जाऊंगा तब आटो चालक ने ऑटो रोका। तो तब मुहम्मद कैफ,राशिद व इसके साथी उस वृद्ध व्यक्ति के पास पहुचें तो देखा कि वृद्ध चांद मुहम्मद 62 पुत्र कमालु निवासी मुहल्ला रहमानशाही गांव नाहल अचेत पड़े थे और सिर से खून निकल रहा था, इन्होंने वृद्ध चांद मुहम्मद के मुंह पर पानी के छींटे मारे जिससे वृद्ध होश में आ गये।
विज्ञापन


इतना करने के बाद मुहम्मद कैफ जैसे ही पीछे हटा वैसे ही वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार जो बहुत नीचे झूल रहा था उसका सिर तार से छू गया तार से छूते ही कैफ नीचे गिर गया हाइटेंशन का तार जो इसके सिर में चिपक गया साथ ही उसके उपर गिर गया जिससे मुहम्मद कैफ बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई, इसके साथियों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई।मसूरी बिजलीघर पर पहुंचकर बिजली बन्द कराई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के पर लापरवाही का आरोप लगाया।मृतक के पिता जुल्फिकार पुत्र आस मौहम्मद निवासी मुहल्ला जाटव गांव नाहल ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है। मृतक के पिता जुल्फिकार ने बताया कि उसके बेटे की 6 माह पूर्व ही शादी हुई है।

पिता गांव में पंचायत द्वारा कूड़ा उठाने वाली टररी चलाते हैं।बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि जानकारी मिली है मौके पर विधुत कर्मी भेजकर तार को ठीक करा दिया गया है। ग्राम प्रधान नाहल ने बताया कि हाइटेंशन का तार काफी नीचे था जिसकी पूर्व में भी शिकायत की गई थी मगर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की और ये हादसा विभाग की उदासीनता के चलते हो गया।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुहम्मद कैफ पुत्र जुल्फिकार निवासी नाहल की गंगनहर रेलवे पुल के पास हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मृत्यु होगई जिसकी तहरीर मृतक के पिता जुल्फिकार ने विधुत विभाग के खिलाफ दी है।तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें