बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में एक वृद्ध की अंतिम यात्रा में डीजे बजाने के लिए आए युवक की सड़क पर टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत होने पर अंतिम यात्रा में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गांव कनौर निवासी आकाश कुमार 26 वर्ष गांव के ही रहने वाले फुरकान अली के डीजे की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह गांव सालारपुर में एक वृद्ध की अंतिम यात्रा में डीजे बजाने के लिए गया था। जहां सड़क पर टूटे पड़े बिजली के तार में उसका पैर फंसने से वह बुरी तरह से झु़लस गया। ग्रामीणों ने उसे करंट की चपेट से बचाकर तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आशुतोश शिवम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर प्राप्त कर कारवाई की जाएगी।