गाजियाबाद में नेशनल हाइवे-9 पर वेव सिटी के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक करीब छह फुट ऊपर हवा में उछल गया और कार के ऊपर से होते हुए सड़क पर गिर गया। युवक गंभीर रूप घायल हो गया, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का आईसीयू में उपचार चल रहा है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मसूरी के गांव बयाना निवासी अरुण त्यागी खेती करते हैं। शुक्रवार दोपहर वेव सिटी के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक काफी दूरी तक कार की टक्कर से घिसट गई और अरुण उछलकर सड़क पर दूर जाकर गिरे।
कार सवार ने रुककर गंभीर हालत में बाइक सवार को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ईंट से भरे ट्रक और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
लोनी में ट्रॉनिका सिटी में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और आवास विकास परिषद के पास वाहनों की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासी शाहनवाज (24) ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की निजी फैक्टरी में काम करता था।