फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बुलंदशहर में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर दोस्त को मार डाला, इस वजह से की हत्या

Sat, 15 Jun 2024 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर दोस्त की ही हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के ककोड़ थाना इलाके के गांव बिघेपुर में रंजिशन युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


थाना इलाके के गांव बीघेपुर  निवासी धर्मराज (40) के घर के पास में ही खेत है। जिसमें एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। टावर के पास बैठकर लोग शराब का सेवन करते हैं, जिसका धर्मपाल द्वारा विरोध किया जाता था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह अपने खेत पर गया था। 

इसी दौरान वहां मौजूद गांव निवासी युवक ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धर्मराज की मौत की सूचना से उसके परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि उक्त दोनों लोगों में पूर्व में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। संभवतः आरोपी ने इसी  रंजिश में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें