फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गई मजदूर की जान, पेट दर्द की ली थी दवाई; अस्पताल जाने से पहले मौत

Tue, 26 Sep 2023 10:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद जिले में एक मजदूर की जान चली गई है। आकाश नाम के मजदूर के पेट में दर्द हुआ था। जिसके बाद उसका दोस्त झोलाछाप डॉक्टर के पास दवाई दिलाने ले गया था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झोलाछाप के इलाज से युवा श्रमिक आकाश की मौत हो गई। वह महरौली गांव में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह पेट में दर्द होने पर आकाश का दोस्त प्रेमचंद गांव में ही एक झोलाछाप के पास दवाई दिलाने ले गया था। दवाई खाने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद साथी उसे बेहोशी की हालत में संयुक्त अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महरौली गांव की पांडेयपुर कॉलोनी में कुछ मजदूर रहते हैं। आकाश के साथ में रहने वाले प्रेमचंद ने बताया कि मूल रूप से घोसी के निवासी जय गोविंद का 20 वर्षीय बेटा आकाश पांडेय नगर में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह उसके पेट में दर्द शुरू हुआ तो वह रोने लगा। 

इसके बाद साथी आकाश पास के ही डॉक्टर से दवाई दिलाने ले गया। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। एंबुलेंस से उसे संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में ले जाया गया। जहां इमरजेंसी में मौजूद ईएमओ डॉ. राहुल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि मजदूर की मौत अस्पताल लाने पहले ही हो गई थी। इसकी सूचना मधुबन बापूधाम थाने में भेज दी गई है।

जांच के आदेश
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि महरौली में झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। श्रमिक के इलाज और जांच की पूरी जानकारी मांगी गई है।

इसके पहले हो चुकी है कई मौतें
दो अगस्त - लोनी में तीन वर्षीय बच्चे निर्भय की झोलाछाप के इलाज से मौत
31 अगस्त - महिला झोलाछाप के जबरदस्ती प्रसव कराने से शिशु की मौत, महिला का गर्भाशय फटा
दो मई 2022 - मुरादनगर के रोरी में झोलाछाप के इलाज से बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण की मौत
28 जून 2018 - खोड़ा में 10 वर्षीय बच्चे की झोलाछाप के इलाज से मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें