फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए महिलाएं पहुंची निगम, प्रदर्शन

Sun, 21 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वार्ड-27 के सराय नजर अली क्षेत्र में ट्यूबवेल खराब होने से पानी का संकट बढ़ा तो महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। शनिवार को कालोनी की महिलाओं ने स्थानीय पार्षद धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पार्षद का आरोप है कि निगम ने ऐसे ठेकेदार को 10 एचपी पंप का ठेका दे दिया है जो इसका संचालन कर ही नहीं रहा। सिर्फ फाइलों में ही संचालन हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उनका कहना है कि सराय नजर अली और आसपास लगे 10 एचपी के 8 पंप खराब पड़े हैं। पार्षद और निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद यह पंप ठीक नहीं हुए। घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। दूरदराज से हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद धीरेंद्र यादव का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों ने लखनऊ की एक फर्म को इन 10 एचपी पंप के संचालन का ठेका दिया हुआ है, लेकिन यह फर्म न तो इनका संचालन कर रही न ही मेंटेनेंस।

एक बार पंप खराब हो जाता है तो महीनों तक ठीक नहीं कराया जाता। उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों पर फर्म मालिक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने जलकल अभियंता आरके यादव को ज्ञापन दिया। उन्होंने खराब पंप को जल्द ही रिपेयर कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें