फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों पर महिलाओं का हंगामा, तोड़फोड़

Wed, 05 Apr 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश भर में शराब के ठेके बंद कराने की मांग को लेकर पुराना बस अड्डा स्थित देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर महिलाओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। शराब के दोनों ठेकों में जमकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


वहीं शराब की ठेका कंपनी के जरनल मैनेजर ने महिलाओं और युवकों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुराना बस अड्डे गोलचक्कर के पास देसी और अंग्रेजी शराब के दो ठेके हैं। दोनों ठेकों के बीच में ही एक कैंटीन है। सुबह होते ही यहां शराबियों की भीड़ जमा होने लगती है।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दीनागढ़ी, प्राणगढ़ी, और लोहियानगर की रहने वाली करीब 40-50 महिलाएं ठेकों पर पहुंचीं और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं ने ठेके के अंदर शराब पी रहे लोगों को पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन


सेल्समैन से भी मारपीट की गई। आक्रोशित महिलाओं ने दुकान में रखी शराब और बीयर की भरी बोतलें तोड़ दीं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। महिलाओं ने सड़क पर आकर हंगामा कर दिया।

महिलाओं का कहना था कि उनके परिवार के लोग दिनभर यहां आकर शराब पीते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा को इसलिए वोट दिया था कि यह सरकार प्रदेश में शराब बंद कर देगी, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने बताया कि अधिक शराब पीने के कारण इलाके के कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन जल्द ही इलाके से शराब के ठेके बंद कर दे, जिससे की उनके बच्चों और पतियों की जिंदगी बच सके। बता दें कि इससे पहले भी कल्लूपुरा, साहिबाबाद, इंदिरापुरम और जटवाड़ा में शराब बंद कराने को लेकर महिलाएं हंगामा कर चुकी हैं।

हंगामे के दौरान राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। उधर, शराब कंपनी के जीएम एके पांडे भी सूचना मिलने के बाद नोएडा से गाजियाबाद पहुंचे उन्होंने बताया कि महिलाओं ने पांच-10 लाख रुपये का नुकसान किया है।

साथ ही कुछ लोग ठेके से शराब की बोतलें भी लूटकर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास सरकारी लाइसेंस है, इसके बावजूद भी महिलाओं ने लूटपाट और मारपीट की है। उन्होंने देर शाम सिहानी गेट थाने में शिकायत की है। सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिलाएं बोली, हम करती हैं काम और पति-बेटे पीते हैं शराब
महिलाओं ने बताया कि हम लोग कंपनियों और घरों में काम करती है। इससे घर का खर्चा चलता है। वहीं उनके पति, बेटे, भाई और रिश्तेदार शराब पीकर पैसे उड़ा देते हैं और शराब पीकर घरों में महिलाओं से मारपीट करते हैं।

प्रदेश में शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। हम सूबे के नए मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह प्रदेश में जल्द ही शराब बंद करें। - वीना देवी, प्राणगढ़ी

इलाके में बिकने वाली शराब पीकर कालोनी के कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी से नाराज महिलाओं ने हंगामा किया और शराब बंद करने की मांग की है। अनोखा देवी, दीनागढ़ी
विज्ञापन


सरकार ने जल्द ही दुकानें बंद नहीं की तो प्रदेश भर में महिलाएं मिलकर जल्द ही इसके खिलाफ अभियान चलाएंगी और धरना देंगी।  सोना देवी, दीनागढ़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें