गाजियाबाद। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक गड़गड़ी हो गई। जिसकी वजह से इसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर ही रोकना पड़ा। स्थानीय रेलवे के इंजीनियरों ने इंजन को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से निकली लेकिन गाजियाबाद स्टेशन पहुंचने से पहले ही इसके इंजन में तकनीकी खराबी हो गई। ड्राइवरों ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। ट्रेन मैन लाइन पर थी।
इसलिए ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया। बाद में रेलवे के इंजीनियर टीम ने इंजन की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया। इस दौरान ट्रेन करीब 50 मिनट तक रुकी रही। वैसे इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं है। यह रन थ्रू लाइन से गुजरती है।