फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी शराब बिक्री पर भड़की महिलाएं

Mon, 25 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूपेंद्रपुरी चूना भट्टी कालोनी में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिलाओं ने दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


कालोनी की महिलाओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत की थी। आरोप है कि पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करना गवारा नहीं समझा। शराब माफिया पुलिस से सांठगांठ कर खुलेआम भूपेंद्रपुर चूना भट्टी कालोनी में शराब बेच रहे हैं।

महिलाओं ने बताया कि शराब माफियाओं के घर में शराबियों का तांता लगा रहता है। इस वजह से महिलाओं और युवतियों का आना जाना मुश्किल हो गया है। शराबी महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। इसके अलावा कालोनी के नौजवान भी शराब की लत लग रही है।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली का घेराव कर महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी की गैरमौजूदगी में एसएसआई राकेश शर्मा से शिकायत की और दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। हंगामा करने वाली महिलाओं में पुष्पा, रेणु, अलका, राधा, पारो, ओमकारी, कमला, सत्तो, शकुंतला आदि रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें