फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में किसान की मौत के बाद भड़की भीड़, बवाल

Mon, 25 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनिया विहार पुस्ता पर रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पचायरा गांव के किसान रत्तू (45) की मौत हो गई। ट्रक चालक भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जीप समेत तीन वाहनों को तोड़ डाला। समझाने पहुंचे पचायरा पुलिस चौकी इंचार्ज को पीटकर उनकी वर्दी फाड़ दी। एक घंटे बाद सीओ लोनी के अर्थिक मदद दिलाए जाने के आश्वासन और चौकी इंचार्ज को स्थानांतरण करने पर लोग शांत हुए।   


लोगों का आरोप था कि शिनाख्त होने के बावजूद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना नहीं दी। भीड़ के गुस्से का आलम यह था कि उन्होंने पहले खड़े ट्रक में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे पचायरा पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


वर्दी से स्टार और बैज निकालकर फेंक दिए। उनकी जीप में तोड़फोड़ की। थाना ट्रॉनिका सिटी के एसएसआई मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया, लेकिन लोग ट्रक चालक को मौके पर लाने और चौकी इंचार्ज के ट्रांसफर की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ लोनी अनिल यादव मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को समझा कर शांत किया। अधिकारियों से वार्ता कर चौकी इंचार्ज का स्थानांतरण कर दिया। साथ ही लोगों को आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए।  

सीओ लोनी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी ओर पुलिस के साथ अभद्रता करने वालों को चिंहित किया जा रहा है। उनके खिलाफ हंगामा करने और सरकारी कार्य में बांधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
लोनी। आशियाना सिटी निवासी आबिद शनिवार शाम मौसी के बेटे के साथ ट्रैक्टर पर घूम रहा था। स्टार्ट ट्रैक्टर से वह नीचे उतरने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर का गियर लग गया। अचानक ट्रैक्टर चला तो वह पहिये के नीचे आकर कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें