फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में हरे सूटकेस में 'लाश': मुंह पर खून... गले पर निशान; हत्या कर ठिकाने लगाया; CCTV में कैद!

Tue, 10 Jun 2025 11:41 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद के बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी के पास एक 25 साल की महिला की सूटकेस में लाश मिली है। इस खबर की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। अभी तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
सूटकेस में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी स्थित बेहटा नहर के पास मंगलवार सुबह अज्ञात महिला का शव सूटकेस में मिला है। राहगीरों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

सूटकेस में मिली महिला की लाश
पुलिस महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शिव वाटिका कालोनी के सामने बेहटा नहर रोड पर सुबह सात बजे हरे रंग के सूटकेस में अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। 

महिला के शरीर पर चोट के निशान
पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसके अंदर करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला। हाथ पैर मोड़कर शव को सुटकेस में रखा गया था। शव की नाक, मुंह पर खून व गले पर निशान मिले हैं। 
विज्ञापन

मृतिका महिला है शादीशुदा: पुलिस
पुलिस के मुताबिक, महिला की मांग में सिंदूर और पैर में बिछिया हैं। एसीपी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP: घर में घुसकर 'कबूतर' ने मां-बेटे पर बरसाईं गोलियां, छोटे भाई को मारने आए थे, बड़े को मार डाला; मां गंभीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें