फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Outer Ring Road: 45 की जगह अब 60 मीटर चौड़ी बनेगी आउटर रिंगरोड, जीडीए किसानों से खरीदेगा जमीन

Mon, 09 Jun 2025 10:14 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि जोनल प्लान के हिसाब से आउटर रिंग रोड की चौड़ाई अब 60 मीटर की जाएगी। इसके लिए जिन गांवों से रोड गुजर रहा है उन गांवों के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर एक्सटेंशन से गुजर रही आउटर रिंग रोड अब 45 की जगह 60 मीटर चौड़ी बनेगी। इसका प्रस्ताव एक हफ्ते में तैयार करने के निर्देश भू-अर्जन विभाग को दिए गए हैं। सड़क के चौड़ीकरण के लिए जीडीए किसानों से जमीन खरीदेगा। इस सड़क के चौड़ी होने से राजनगर एक्सटेंशन के साथ ही जीडीए की प्रस्तावित हरनंदीपुरम योजना को भी फायदा होगा।

विज्ञापन

सोमवार को जीडीए वीसी अतुल वत्स ने जोनल प्लान के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। जोन एक में निर्माणाधाीन आउटर रिंग रोड पर चर्चा में भू-अर्जन विभाग की ओर से बताया गया कि छह किलोमीटर लंबी इस रोड की मौजूदा समय चौड़ाई 45 मीटर है। इसके अलावा करीब सवा किलोमीटर का भाग के लिए भू-अर्जन अभी तक नहीं हो सका है। बताया गया कि सर्कुलेशन प्लान में इस रोड की चौड़ाई है 45 मीटर है। जोनल प्लान में इसकी चौड़ाई 60 मीटर रखी गई है। भू-अर्जन विभाग को निर्देशित किया गया कि 60 मीटर चौड़ी रोड बनाने के लिए जमीन के अर्जन का प्रस्ताव एक हफ्ते में तैयार किया जाए।

इन गांवों से गुजर रही आउटर रिंग रोड
शाहपुर निज मोरटा गांव से शुरू हो रही आउटर रिंग रोड मोरटा, भोवपुर, अटौर, मोरटी, नूरनगर होते हुए सिटी फॉरेस्ट के पास नारदर्न पेरिफेरल रोड से मिल रही है। 2014 में बने सर्कुलेशन प्लान के तहत इसकी चौड़ाई 45 मीटर रखी गई थी। आबादी बढ़ने के साथ ही 2017 में इस रोड को जोनल प्लान में लिया गया। जोनल प्लान में 60 मीटर चौड़ाई रखी गई। मौजूदा समय में इस रोड की चौड़ाई 45 मीटर है लेकिन अब इसे जोनल प्लान के हिसाब से 60 मीटर चौड़ी बनाने का निर्णय किया गया है। 15 मीटर चौड़ाई बढ़ाने के लिए जीडीए किसानों से जमीन खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन

जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि जोनल प्लान के हिसाब से आउटर रिंग रोड की चौड़ाई अब 60 मीटर की जाएगी। इसके लिए जिन गांवों से रोड गुजर रहा है उन गांवों के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। इस रोड के बनने से राजनगर एक्सटेंशन के साथ ही प्रस्तावित हरनंदीपुरम योजना को भी आने वाले दिनों में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें