फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटोरनी पड़ी अनुराधा की लाश: कौन संभालेगा दो बच्चों की जिम्मेदारी? इंजीनियर पति से था पहले से विवाद, Video

Sat, 20 Sep 2025 07:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे अनुराधा स्कूटी से थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। अनुराधा लोडिड ट्राले के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई थीं। उनका शव क्षत-विक्षप्त हाल में पुलिस ने बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
महिला हेड कांस्टेबल अनुराधा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे-9 लाल कुआं के पास शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओम साईं फार्म हाउस के सामने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल अनुराधा (35)  ट्राले की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अनुराधा की पोस्टिंग दादरी थाना में थी, वह ड्यूटी पर अपने गोविन्दपुरम आवास से थाना दादरी जा रही थीं। बीती रात उनकी नाइट ड्यूटी थी मगर उनको दिन में भी ड्यूटी के लिये बुलाया गया था।

विज्ञापन

मूल रूप से वह ग्राम हरियाखेडा थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं। वर्ष 2011 बैच की भर्ती अनुराधा महिला थाना, कविनगर, सिहानी गेट व पुलिस लाइन में तैनात रहीं कांस्टेबल अनुराधा पिछले एक वर्ष से कोतवाली दादरी गौतमबुद्धनगर में तैनात थीं। अपने बेटा विराट (7) और बेटी माही (5) के साथ गोविंदपुरम गाजियाबाद में रहती थीं। अनुराधा की सुसराल ग्राम रोहना हाजीपुर चरथावल मुजफ्फरनगर में है। इनके पति गौतम पुंढ़ीर जो इंजीनियर हैं और किसी प्राइवेट कम्पनी में कार्यरत हैं। मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि कुछ समय से पति-पत्नी में आपस में विवाद चल रहा था। लगभग एक वर्ष से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। अनुराधा के पास बच्चों की देखभाल के लिए उनकी माता बसंती देवी रहती हैं।

शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे अनुराधा स्कूटी से थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। अनुराधा लोडिड ट्राले के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई थीं। उनका शव क्षत-विक्षप्त हाल में पुलिस ने बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला कांस्टेबल ने हेल्मेट पहना हुआ था, जो वहीं पडा हुआ मिला। पुलिस ने ट्रक ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। स्थानीय लोग भी हादसे से बेहद दुखी हैं और क्षेत्र में मातम का माहौल है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी ने बताया कि मृतका के बुआ के लड़के मोनू राणा ने ट्रेला के चालक व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें