फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गर्लफ्रेंड को करा रहा था करवा चौथ की शॉपिंग, पत्नी ने बीच बाजार दिखा दिए पति को 'चांद-तारे'

Thu, 13 Oct 2022 08:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार


पुलिस का कहना है कि दोनों में पहले से विवाद चल रहा है। प्रीति सिहानी चुंगी क्षेत्र में अपने मायके में रह रही है। राहुल के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पीटती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से बेवफाई कर प्रेमिका के साथ करवा चौथ पर खरीदारी करने के लिए निकले युवक को पत्नी ने पकड़ लिया और फिर दोनों की चप्पल से पिटाई की। तुराब नगर बाजार में वह एक-एक कर दोनों को पीटे जा रही थी और कह रही थी कि तुम्हें दिन में ही करवा चौथ का चांद न दिखाया तो कहना। पिटाई के दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

युवक विजय नगर क्षेत्र का है। पत्नी का मायका सिहानी गेट क्षेत्र में है। दोनों में विवाद चल रहा है। कुछ समय से पत्नी मायके में रहती है। पत्नी को शक था कि पति का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर उसे पता चला कि पति अपनी प्रेमिका को तुराब नगर बाजार में खरीदारी करा रहा है।

उसने मायके से परिवार की दो महिलाओं को साथ लिया और वहां पहुंच गई। पति एक दुकान के बाहर प्रेमिका से कह रहा था कि जो पसंद हो, वह खरीद हो, दाम की चिंता मत करो। तभी पत्नी पहुंच गई। उसने कहा कि ये क्या हो रहा है? यह देख पति स्तब्ध रह गया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पत्नी ने चप्पल उठाई और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसकी पत्नी के साथ आई महिलाओं ने उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई।

तलाक लेना चाहता हूं
थाने में युवक ने कहा कि वह पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। उससे अलग हो चुका है और तलाक लेना चाहता है। जब उससे रिश्ता खत्म कर दिया है तो वह पीछा क्यों नहीं छोड़ रही है? युवती ने कहा कि उसने उसे धोखा दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

शांति भंग में की कार्रवाई
जिस युवक की भरे बाजार पिटाई हुई, पुलिस ने उसे शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उसकी वजह से बाजार में शांति भंग हुई। उसे हवालात में रखा गया। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तो कहा लेकिन कोई तहरीर नहीं दी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें