फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की न सुन बेटे ने दी जान: घर आने से मना किया था, हॉस्टल में फंदा लगाकर की खुदकुशी; आखिरी बार यह हुई थी बात

Wed, 09 Oct 2024 11:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)

सार

कक्षा समाप्त होने के बाद वह हॉस्टल में पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था, और कई बार दरवाजा बजाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। जिसके चलते उसने कमरे की खिड़की से अंदर जाकर देखा तो उनका भाई फांसी पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेपी विद्या मंदिर में रहकर पढ़ने वाले कक्षा 11 के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई ने कक्षा से लौटकर कमरे में शव पंखे पर लटका देखकर शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


संभल के जिला गुन्नौर निवासी अजीम जेपी विद्यालय मंदिर में कक्षा 11 में पढ़ता है। उसका छोटा भाई अनस भी इसी विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता है। अनस ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई फोन पर पिता से घर आने के लिए बात कर रहा था, लेकिन पिता ने उन्हें डांटते हुए कहा कि बार-बार छुट्टी लेकर नहीं आना है, हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करो। कहा था कि दो दिन बाद छुट्टी के समय ही घर आना है। बताया कि पिता के घर आने से इनकार करने पर उनका भाई कमरे में पहुंचा और बेडशीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कक्षा समाप्त होने के बाद वह हॉस्टल में पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था, और कई बार दरवाजा बजाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। जिसके चलते उसने कमरे की खिड़की से अंदर जाकर देखा तो उनका भाई फांसी पर लटका हुआ था। कमरे में अंदर जाने के बाद उन्होंने दरवाजा खोलकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे स्कूल के स्टाफ व पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने अजीम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की, लेकिन सीओ के निर्देश पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिछले साल लिया था स्कूल में प्रवेश 
विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक छात्र अजीम ने पिछले साल ही जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में अपने भाई के साथ प्रवेश लिया था। विद्यालय का बस चालक इश्तियाक मृतक छात्र का रिश्तेदार है। इश्तियाक ही मृतक एवं उसके भाई की देखभाल भी करता था। अभी एक सप्ताह पहले ही मृतक के परिजन उनसे मिलने के लिए हॉस्टल आए थे। आज सुबह मृतक छात्र ने परिजनों से घर आने के लिए बोला था। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने मामले में शिकायत नहीं दी। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेडशीट से फंदा लगाकर छात्र ने आत्महत्या की है। अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें