जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता का कहना है कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जिससे दूषित पानी की समस्या आम हो जाती है। इसके चलते डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन इलाकों में पानी फेल हुआ है, वहां दोबारा पानी का नमूना लेकर जांच कराया जाएगा।
तीन महीने में हुई पानी की जांच रिपोर्ट
महीना, नमूने, पास, फेल
मार्च, 134, 106, 28
फरवरी, 148, 104, 44
जनवरी, 152, 79, 73