कस्बा निवासी पीड़ित अब्दुल कादिर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा उसकी शादी 15 मार्च 2012 को हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें उसका बड़ा लड़का 12 साल का है और सबसे छोटा बेटा डेढ़ साल का है। उसने बताया कि उसका पत्नी का भतीजे फरमान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। ढाई साल से भतीजे का घर पर आना-जाना है।
पत्नी और उसके प्रेमी ने बच्चों को भी मारने की धमकी दी है। बच्चों की वजह से मैंने इस बात को भूल गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों अपनी आदतों से बाज नहीं आए। इसके बाद से उनके तीन फोन पकड़े। दोनों का वीडियो भी उसके पास है। 3 अप्रैल को मैं जब काम से लौट तो देखा कि फरमान उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।