उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग सुशील चंद्रा ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। दूसरे चरण की 14 फरवरी, तीसरे चरण की 20 फरवरी, चौथे चरण की 23 फरवरी, पांचवें चरण की 27 फरवरी, छठे चरण की तीन मार्च और सातवें चरण की सात मार्च को वोटिंग होगी।
चुनाव आयोग ने गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोट कराने का फैसला लिया है। गाजियाबाद, साहिबाबाद, मोदी नगर, लोनी और मुरादनगर विधानसभा सीटों पर एक ही दिन 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। अभी पांचों सीट पर भाजपा का कब्जा है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस सीट से अतुल गर्ग विधायक हैं।
मुरादनगर: मुरादनगर सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। यहां से अजीत पाल त्यागी विधायक चुने गए थे।
मोदी नगरः मोदी नगर सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। मंजू शिवच विधायक हैं।
लोनी: लोनी सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। नंदकिशोर गुर्जर विधायक हैं।
साहिबाबाद: साहिबाबाद सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। सुनील कुमार शर्मा विधायक हैं।
पहला चरण
सीटें- 58
जिले-11
अधिसूचना-14 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 21 जनवरी
नामांकन की जांच- 24 जनवरी
नाम वापसी- 27 जनवरी
मतदान- 10 फरवरी
दूसरा चरण
सीटें- 55
जिले- 9
अधिसूचना- 21 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 28 जनवरी
नामांकन की जांच- 29 जनवरी
नाम वापसी- 31 जनवरी
मतदान- 14 फरवरी
तीसरा चरण
सीटें 59
जिले 16
अधिसूचना 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी
चौथा चरण
सीटें 60
जिले 9
अधिसूचना 27 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
पांचवां चरण
सीटें 60
जिले 11
अधिसूचना 1 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी
छठा चरण
सीटें 57
जिले 10
अधिसूचना 4 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च
सातवां चरण
सीटें 54
जिले 9
अधिसूचना 10 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च