हटाए जाने लगे राजनीतिक दलों के विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग सुशील चंद्रा ने शनिवार को साफ कर दिया कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं।
चुनाव के तारीखों का एलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो गया। आचार संहिता लागू होते ही गाजियाबाद नगर निगम ने फुर्ति दिखाई है। नगर निगम ने राजनीतिक दलों के विज्ञापन हटाने शुरू कर दिए।
सात चरणों में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने कहा कि सात चरणों में मतदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा। वहीं आखिरी वोटिंग 7 मार्च को होगी। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।
रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं
पार्टियां डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी। घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।
कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण
चुनाव आयोग ने कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।