फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीस दिन में छह मौत से ग्रामीण चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। आजमपुर दहपा गांव में बीस दिन में आधा दर्जन ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग बीमारी के कारण मौत होने का दावा कर रही है। एक के बाद एक लगातार मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वह अपने और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतीत हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में शिविर लगाकर प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण छोटन, सोएब, इस्लामुद्दीन, भूरे, औरंगजेब ने बताया कि करीब बीस दिन में ग्रामीण जुम्मा, रियासत, आजम, अबरार, अनीस और किशोरी सायबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। मृतकों को सबसे पहले शरीर पर सुजन आने के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत हुई और उसके बाद पूरे शरीर में दर्द होने के साथ खून बनना बंद हो जाता है। इसके उपरांत उपचार के लिए अस्पातलों में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मृतकों में से सभी ने कोरोना वैक्सीन भी लगवाई हुई थी। इसके चलते ग्रामीण दहशत के साए जीने को मजबूर हैं। हालाकि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम में गांव जाकर मृतकों के परिजनों के वार्ता कर उनके कागजात भी देखे।

गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर निरीक्षण कराया गया है, ग्रामीणों की हृदय गति रुकने, सिर की नस फटने, ब्लड कैंसर समेत अन्य बीमारी के चलते मौत हुई हैं। किसी की संदिग्ध मौत नहीं है। किसी भी ग्रामीणों को कोई दिक्कत होती है, तो अस्पताल जाकर जांच करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुनील कुमार त्यागी, सीएमओ हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें