एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की रविवार शाम खेतों पर घूमने के लिए गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने रिश्तेदार के साथ उसे अगवा करके जंगल में बनी नलकूप पर ले गया और उसके साथ रंगरलियां मनाने लगा। जबकि युवक का रिश्तेदार बाहर निगरानी पर खड़ा रहा। इस दौरान ग्रामीणों को शक होने पर वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने प्रेमी युगल को रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने नलकूप पर ताला जड़ दिया और लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर परिजन हाथों में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और नलकूप का ताला खुलवाकर लड़की को परिजनों के हवाले करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में लड़की पक्ष के लोगों के साथ थाने पर पहुंची और आरोपियों को नामजद करते हुए छेड़छाड़ की शिकायत दी। घटना के बाद से पीड़ित पक्ष में गुस्सा है।
आरोपियों को पीटने पर हो सकता था झगड़ा
बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा युवकों को पीटा भी गया था। इसी दौरान युवक पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों को समझा दिया था, अन्यथा दोनों पक्षों में बड़ा विवाद हो सकता था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। चर्चा है कि लड़की पक्ष की ओर से दुष्कर्म के मामले में शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलवा दिया गया था।
लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर गौरव और लखन के खिलाफ धारा 74, 127 (2), लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम धारा सात व आठ के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। -ऋजुल कुमार, एएसपी