फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दो पैर और एक हाथ गंवाने वाले दिव्यांग का ई-रिक्शा चलाने का वीडियो वायरल, तरह-तरह के कमेंट कर रहे लोग

Sun, 11 Aug 2024 08:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

वीडियो में युवक के दोनों पैर और एक हाथ नहीं हैं और वह ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर बैठा है। एक युवक वीडियो में बता रहा है कि उसने ई-रिक्शा की ब्रेक हैंडल पर कर रखी हैं।
विज्ञापन
युवक का ई-रिक्शा चलाते वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के बुलंदशहर रोड पर एक दिव्यांग युवक के ई-रिक्शा चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक के ई-रिक्शा चलाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया।

विज्ञापन

वीडियो में युवक के दोनों पैर और एक हाथ नहीं हैं और वह ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर बैठा है। एक युवक वीडियो में बता रहा है कि उसने ई-रिक्शा की ब्रेक हैंडल पर कर रखी हैं। इसी हाथ पर स्पीड देने का भी उपकरण है। इसी एक हाथ के जरिए वह ई-रिक्शा चलाकर अपने पूरे परिवार का पालन पोषण करता है। वीडियो पर कमेंट कर रहे बहुत से लोगों ने इस दिव्यांग युवक का जज्बा बताते हुए उसे प्रोत्साहित किया है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इसके कारण किसी भी दिन दुर्घटना भी हो सकती है। 
विज्ञापन



एक हाथ से ई-रिक्शा का संचालन करना बहुत अधिक कठिन है। मामले में एआरटीओ प्रशासन छवि चौहान का कहना है कि वीडियो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। यदि इस प्रकार से कोई ई-रिक्शा का संचालन कर रहा है तो वह गलत है। इसकी जांच अवश्य कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें